अंडे के सफेद भाग का क्या फायदा है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:48

अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Value of Egg White)

प्रोटीन (Protein)
लॉ कैलोरी (Low in Calorie)
फैट फ्री (Fat Free)
कोलेस्ट्रॉल फ्री (Cholestrol Free)

अंडे की सफेदी के फायदे (Benefits of Egg White)

अंडे की सफेदी में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल, फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। अंडे की सफेदी में 90 फीसदी पानी और 10 फीसदी प्रोटीन होता है। अंडे की सफेदी में पूरे अंडे की तुलना में कम कैलोरी पाई जाती है। लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता है, ऐसे में यह हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हृदय रोगियों को पूरे अंडे के सेवन से बचना चाहिए।
मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी अंडे की सफेदी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है।
अंडे की सफेदी या एग व्हाइट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
जिम करने वाले लोगों के लिए अंडे की सफेदी खाना ज्यादा अच्छा रहता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है। साथ ही इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।
अंडे की सफेदी में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info